अटल आयुष्मान योजना को और आसान बनाने की जरूरत।

              राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन सभागार में स्वास्थ्य सेवाओं की समीक्षा करते नेगी ने कहा कि हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर ग्राम स्तर पर एक महत्वपूर्ण स्वास्थ्य इकाई हो सकती है, क्योंकि विभिन्न प्रकार की जांच और स्क्रीनिंग की सुविधा न होने के कारण आमतौर पर ग्रामीण झोलाछाप या अप्रशिक्षित व्यक्तियों के पास चले जाते हैं। इस कमी को दूर करने में हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर एक सशक्त माध्यम बन सकता है।


उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वह राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाली आबादी तक स्वास्थ्य सेवाओं को ले जाने की रणनीति पर अधिक प्रभावी तौर पर कार्य करें। उन्होंने गुणवत्तापरक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने पर जोर दिया, जिससे आम जनमानस का भरोसा सरकारी चिकित्सा सेवाओं पर कम न हो पाए। राज्य के विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण के अपने अनुभव साझा करते कहा कि प्राय: लोगो का सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं के बारे में नकारात्मक रुख रहता है। जिसे हमें अपनी कार्यशैली के द्वारा ठीक करना होगा और आम जनमानस में स्वास्थ्य सेवाओं की सकारात्मक छवि प्रस्तुत करनी होगी।