अगर बीमारियों से बचना है तो खान पान पर दें ध्यान।

                सही खानपान से कई बीमारियों से बचाव होता है, लेकिन आधुनिक जीवनशैली के चलते कई लोगों की खाने की आदतें प्रभावित हो रही हैं, जिससे सेहत पर बुरा असर पड़ता है। जीवन के अलग-अलग पड़ाव पर शरीर को उसके अनुरूप पोषक तत्वों की जरूरत होती है। आप 40 की उम्र में 20 जैसा आहार नहीं ले सकते हैं। हर उम्र की अपनी पोषक आवश्यकताएं होती हैं और उनका अच्छे से खयाल भी रखना चाहिए। बच्चों के लिए अलग तरह का आहार चाहिए और गर्भवती महिलाओं के लिए अलग। वहीं उम्र बढऩे पर पोषक तत्वों की जरूरतें भी बदलती रहती हैं। इसलिए आपको अपने डाइट प्लान के बारे में सही जानकारी होना बहुत जरूरी है। जब शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिलता, तो उसमें तमाम तरह के विकार आने लगते हैं, जो शारीरिक और मानसिक परेशानियों का कारण बनते हैं।